Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कोरोना के साथ आई ये बुरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के बीच जहां स्वास्थ्य संकट मंडरा रहा है वहीं एक निराश करने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल, देश में सीरिंज और सुई की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) को बंद करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंपनी के 228  फैक्टरियों को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए कहा गया है।

एचएमडी के एमडी राजीव नाथ ने की बंद करने की घोषणा

हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ ने शुक्रवार को मीडिया को बताते हुए कहा कि हमने अपने कॉम्प्लेक्स में प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है।

नाथ ने कहा कि कंपनी के पास दो दिनों से अधिक का बफर स्टॉक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सोमवार से दो दिनों के बफर स्टॉक से अधिक सिरिंज का उत्पादन नहीं कर सकते।

1.2 करोड़ सीरिंज का दैनिक उत्पादन सोमवार से उपलब्ध नहीं होगा। इस आंकड़े में एक अन्य संयंत्र में निर्मित 40 लाख सीरिंज शामिल हैं, जिसे एचएमडी ने सोमवार को बंद करने की योजना बनाई है।

कंपनी के एमडी ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

कंपनी के एमडी नाथ ने प्रधामनंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि भारत और विश्व स्तर पर पहले से ही सीरिंज की आपूर्ति कम है। संकट और भी बदतर हो गया है क्योंकि हमें स्वैच्छिक आधार पर इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया है। इससे रोजाना 150 लाख सुई और रोजाना 80 लाख सीरिंज का उत्पादन प्रभावित होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img