Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

बॉलीवुड की यह अभिनेत्री बेटी संग पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, तस्वीरें हुईं वायरल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी निजी लाइफ और ड्रेसिंग सेन्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री मुंबई में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं।

12 5

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों कि बात करें तो एक्ट्रेस बेटी मालती मैरी संग मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बाप्पा के दर्शन करते हुआ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेटी मालती मैरी को अपनी गोद में उठाए नजर आ रही हैं।

वहीँ, प्रियंका चोपड़ा ने अपने गले में चुनरी डाल रखी है और माथे पर टीका लगवाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मालती मैरी की भारत की पहली यात्रा श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद के साथ पूरी होनी थी।’ वहीं मालती मैरी व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। मालती के माथे पर भी टीका लगा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई सेलेब्स ने भी प्रियंका की इन तस्वीरों पर कॉमेंट किए हैं। दीया मिर्जा ने फोटो पर कमेंट करते हुए रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया, वहीं नताशा पूनावाला ने भी रेड हार्ट इमोजी के जरिए ही प्यार जाहिर किया।

13 5

प्रीति जिंटा ने कॉमेंट करते हुए लिखा- ‘ऑ… जय गणपति बप्पा।’ वहीं प्रियंका के कुछ फैन ने इस पर भी खुशी जाहिर की कि प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय कल्चर से रूबरू करा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img