Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

युवा टीम ने कर दिखाया, यह जीत भारत का जादुई पल 


 ब्रिसबेन, भाषा


महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज पर मिली जीत को ‘भारतीय क्रिकेट का जादुई पल’ करार देते हुए कहा कि युवा भारतीय टीम ने यह कर दिखाया।

गावस्कर ने कहा कि यह जादू है। भारतीय क्रिकेट का जादुई पल। भारतीय टीम ड्रॉ के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए खेली। युवा भारतीय टीम ने यह कर दिखाया। उन्होंने पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि सुबह शुभमन गिल की शानदार पारी से इसका आगाज हुआ । इसके बाद अनुभवी चेतेश्वर पुजारा ने बीच के सत्र में आॅस्ट्रेलिया को हावी नहीं होने दिया। इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबजी क्रम में ऊपर आए और नाबाद पारी खेली। उन्होंने कहा कि रहाणे ने यहां तीन में से दो टेस्ट जीते हैं। यहां आने से पहले भारत की दो बार कप्तानी की और दोनों टेस्ट जीते। नटराजन ने शानदार पदार्पण किया। क्या शानदार दौरा और बेहतरीन जीत रही। गावस्कर ने कहा कि चौथे टेस्ट में युवाओं के प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है । वहीं पंत के कोच तारक सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उनके शिष्य ने ब्रिसबेन में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे अच्छी पारी खेलकर आलोचकों को हमेशा के लिए चुप करा दिया। पंत की 89 रन की नाबाद साहसिक पारी के दम पर भारत ने मैच के पांचवें दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आॅस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

 

टीम  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में लगातार टेस्ट सीरीज में जीत किस अंतर से मिली जीत 
इंग्लैंड 1884-85, 1886-87 और 1887-88    3-2, 2-0, 1-0
वेस्टइंडीज 1984-85, 1988-89 और 1992-93    3-1, 3-1, 2-1
दक्षिण अफ्रीका 2008-09, 2012-13 और 2016-17    2-1, 1-0, 2-1
भारत  2018-19 और 2020-21     2-1, 2-1


एशियन टीम  
ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन
भारत लगातार 2 टेस्ट सीरीज जीता
श्रीलंका लगातार 7 टेस्ट सीरीज हारा
पाकिस्तान लगातार 9 टेस्ट सीरीज हारा
बांग्लादेश एक ही टेस्ट सीरीज खेला, जिसमें हार मिली
अफगानिस्तान एक भी सीरीज नहीं खेला

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img