जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कर्नाटक के सीएम बसवाराज बोम्मई ने जनरल बिपिन रावत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर घटिया पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस से कहा कि ऐसे लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करें।
सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही आपत्तिजनक सामग्री की कड़े शब्दों में आलोचना के लिए उन्होंने हर भारतीय से निवेदन किया। साथ ही सीएम ने बताया कि वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में सर्वोत्तम इलाज दिया जा रहा है। उम्मीद जताई है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके शरीर के अधिकतर हिस्से को जलने से नुकसान हुआ है।
जम्मू-कश्मीर बैंक ने एक महिला कर्मचारी को निलंबित किया
जम्मू-कश्मीर बैंक ने एक महिला कर्मचारी को सोशल मीडिया पर जनरल रावत की मौत के बाद अनुचित प्रतिक्रिया देने के लिए निलंबित कर दिया। बैंक ने बताया कि आरोपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो रही है।

