- फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: औद्योगिक क्षेत्र में स्थित धागा बनाने की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पाकर दर्जनों उद्यमी भी मौके पर पहुंचे और पीडित उद्यमी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के ऐरटी रोड पर शामली निवासी लाला ब्रजभूषण संगल के पुत्र मनीष संगल की टीसी टैक्सटाइल के नाम से धागा बनाने की फैक्ट्री स्थित है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर जब मजदूर फैक्ट्री में कार्य कर रहे थे तो इसी दौरान गोदाम में हुए शॉर्ट सर्किट से धागे के बन्डल में आग लग गई।

तब तक आग का पता मजदूर या फैक्ट्री मालिक को लग पाता आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। फैक्ट्री से आग की लपटे निकलती देख मजदूरों में हडकंप मच गया और मामले की सूचना फैक्ट्री संचालक मनीष संगल को दी गई।
इस दौरान मजदूरों व आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नही पाया गया। मामले की सूचना पाकर फायर बिग्रेड के एफएसओ अजीज खान दमकल कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों भारी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से फैक्ट्री मालिक का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
इस दौरान उद्यमी आशोक बंसल, अंकित गोयल, अमित वत्स, विशाल गुप्ता, मनोज गोयल, रूचिर गोयल, विकास गर्ग, अमित जैन, विशाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और उद्यमी कर हर संभव हर मदद का आश्वासन दिया।

