- आरोपी अलीशान पर पुलिस ने घोषित किया था दस हजार का इनाम
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता प्रशांत सैनी पर गत 18 जुलाई को हमला करने के दस हजार के ईनामी आरोपी अलीशान उर्फ शान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसी मामले में दो अन्य आरोपियों तसलीम व फहीम को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुंक्त चाकू भी बरामद किया है।
गत दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत सैनी पर कुछ युवकों ने जब हमला कर दिया था तब वह अपने भतीजे को स्कूल से लेने जा रहा था। हमले में प्रशांत को बाजू में चोट आई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरु कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन घटना का अन्य आरोपी अलीशान पुलिस की पकड़ से दूर था।
एसएसपी द्वारा आरोपी अलीशान उर्फ शान पर दस हजार रुपये का भी ईनाम घोषित किया गया था। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को तसलीम पुत्र सलीम निवासी गली नंबर-9 रहमानी चौक हबीबगढ थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, फहीम पुत्र मसरुर निवासी 62 फुटा रोड़ राशिद गार्डन थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर व दस हजार का ईनामी अलीशान उर्फ शान पुत्र फुरकान निवासी मौहल्ला इस्लामनगर रुबिना मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर
सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी फहीम के पास से घटना में प्रयुंक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपियों ने कुछ माह पूर्व अपने साथी अमन के साथ हुई आपसी मारपीट की रंजिश में घटना को अंजाम देना बताया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

