Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Meerut News: परीक्षा के लिए मेरठ में तीन सेंटरों को बनाया गया परीक्षा केंद्र, प्रदेश के पांच कृषि विश्वविद्यालय में होंगे छात्रों के प्रवेश

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: उत्तर प्रदेश के पांच कृषि विश्वविद्यालय के लिए बुधवार और गुरुवार को उत्तर प्रदेश कैटेट प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। मेरठ में तीन सेंटरों पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जिसमें आर्यांस स्कूल, शोभित विश्वविद्यालय और नीलकंठ कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। स्नातक और परास्नातक व पी एचडी मे प्रवेश के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा में कुल 2134 छात्रों में प्रतिभाग किया। कुल 10% छात्र उपस्थित रहे।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी की विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने बताया कि परीक्षा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा किया गया था। मेरठ में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बुधवार को स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। बुधवार को एक ही पाली में परीक्षा का आयोजन किया गया।

आर्यांस स्कूल में कुल 600 छात्रों को परीक्षा देनी थी। जिसमें 10% छात्र अनुपस्थित रहे और 540 छात्रों ने परीक्षा दी। शोभित विश्वविद्यालय में 550 छात्रों को परीक्षा देनी थी। जिसमें 495 छात्र ही परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि नीलकंठ कॉलेज में 500 छात्रों को परीक्षा देनी थी। जिसमें 450 छात्रों ने परीक्षा दी। गुरुवार को पहली पाली में परास्नातक और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। गुरुवार को एक ही सेंटर आर्यांस स्कूल में परीक्षा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परास्नातक और पीएचडी में कुल 700 छात्रों को परीक्षा देनी थी।
जिसमें 600 छात्र ही सम्मिलित हो सके। दूसरी पाली में एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 59 छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी थी, लेकिन केवल 49 छात्र ही सम्मिलित हो सके।

स्नातक में इन कक्षाओं में मिलेगा प्रवेश : बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, बीएससी बायोटेक, डेयरी टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, सुगरकेन टेक्नोलॉजी, बीटेक एग्रोनॉमी, बीएससी होम साइंस।

परास्नातक में इन कक्षाओं में मिलेगा प्रवेश : एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी हॉर्टिकल्चर, एमटेक बायोटेक, डेयरी टेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमटेक फूड टेक्नोलॉजी, फूड इंजीनियरिंग, सेफ्टी एंड फायर टेक्नोलॉजी, एम टेक प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी।

इन विश्वविद्यालय के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा : सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा कृषि विश्वविद्यालय बांदा, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img