Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

तीन अवैध कॉलोनियों के बैनामों पर लगाई रोक

  • एमडीए सचिव ने एडीएम को लिखा पत्र, रजिस्ट्री पर लगी रोक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए)ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण सचिव प्रवीणा अग्रवाल ने बुधवार को गढ़ रोड की तीन कॉलोनियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को पत्र लिखा है। कहा है कि इन कॉलोनियों में किसी तरह का विकास भी नहीं कराया जाए।

इन कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण करने के आदेश भी दिये गए हैं, ताकि आम जनता को प्लाट देकर बिल्डर ठग नहीं पाएंगे। प्राधिकरण सचिव प्रवीणा अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि आशीष गुप्ता,अवनेश गर्ग की हसनपुर कदीम में अवैध कॉलोनी है, जिसका खसरा नंबर 149 है।

इसके क्रय-विक्रय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को पत्र लिखा है। इसके अलावा उम्मेद चौधरी, एसडी शर्मा, आकाशवाणी केन्द्र अब्दुल्लापुर में किला परीक्षितगढ़ रोड पर कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसका खसरा संख्या 360 है, इसके क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाने के लिए लिखा गया है। तीसरा है अशोक सैनी की हसनपुर कदीम में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।

इसका खसरा संख्या 379, 380,385/2 हसनपुर कदीम में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसके बैनामों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए एडीएम को पत्र लिखा है। इस तरह से शहर की तीन अवैध कॉलोनियों को एमडीए अधिकारियों ने चिन्हित कर उन पर बड़ी कार्रवाई की है। यही नहीं, प्राधिकरण सचिव प्रवीणा अग्रवाल ने कहा कि इन कॉलोनियों को ध्वस्त करने के लिए भी फोर्स की मांग की गई है। फोर्स मिलते ही इन कॉलोनियों पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img