बिजनौर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को हरिद्वार बैराज से तीन लाख 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके बिजनौर में लगभग पूर्वाहन 11:00 से 12:00 बजे तक पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने गंगा नदी के किनारे पर बसे गांववासियों का आह्वान किया कि वे सतर्क अवस्था में रहें। किसी भी अवस्था में गंगा में न जाएं और न ही गंगा पार करने का प्रयास करें।
उन्होंने ग्रामवासियों को सलाह देते हुए कहा कि वे खुद और अपने मवेशियों को भी गंगा के किनारे पर ना लाए ताकि किसी भी प्रकार की जान व माल की हानि से बचा जा सके।