Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हुए

  • पुलिस ने मौके से असलाह भी बरामद किए

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: पुलिस और बदमाशों के बीच बडोली के रास्ते पर मुठभेड़ हुई। आमने-सामने की फायरिंग में पुलिस ने तीन बदमाशों को गोली से लंगड़ा कर दिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी के साथ पुलिस ने 24 घंटे पूर्व ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का भी खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों से असलाह भी बरामत किए हैं।

शनिवार को कस्बे के देहरादून रोड स्थित अंबे ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया था। शनिवार देर रात गागलहेड़ी पुलिस व क्राइम ब्रांच की बडोली रास्ते पर बदमाशों से मुठभेड़
हो गई।

पुलिस को देख बदमाशों ने फायर शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इसमें तीन बदमाश विनोद पुत्र दंगल, कुलदीप पुत्र सतपाल, सपेरा पुत्र तूफान निवासीगण थाना मुल्लतला जनपद भदोही गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अन्य तीन बदमाश शंकर पुत्र सतावर निवासी थाना सिगरा जनपद बनारस, पिल्ला पुत्र शमशेर निवासी थाना औरेया जनपद भदोही, सरजू पुत्र तेजपाल निवासी थाना मुल्लातला जनपद भदोही को भी चोरी के माल व अवैध असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img