Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार

 

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान:  कोतवाली पुलिस ने आपरेशन पाताल के तहत तीन शातिर चोरों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से एक सीएमपी, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक लोहे का गुदाला बरामद किया है।

आपके सितारे क्या कहते है देखिए अपना साप्ताहिक राशिफल 29 May To 04 June 2022

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत एसपी सिटी व सीओ नकुड़ के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल श्री वास्तव द्वारा गठित की गई टीम एस आई महेश चंद, एस आई विकास चारण, कांस्टेबल कपिल ने मुखबिर की सूचना पर इस्लामनगर बाईपास रोड़ कब्रिस्तान के पास चोरी की योजना बना रहे सलमान पुत्र याकूब निवासी गांव सलेमपुर, मुर्सलीन पुत्र यामीन, असलम पुत्र नूरहसन निवासी गण नई बस्ती मौहल्ला महल को एक सीएमपी 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस, दो नाजायज चाकू, एक लोहे के गुदाले सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, पुलिस जिनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img