- हरिद्वार में तीन बार निकाले गए एटीएम से 60 हजार
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नेट बैकिंग ठग ने एक युवक के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। झिंझाना के गांव टपराना निवासी संजीव कैराना की एक फैक्ट्री में काम करता है और उसका कैराना स्थित कैनरा बैंक शाखा में खाता है। संजीव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पास न तो कोई फोन कॉल आई और न ही किसी ने उसका एटीएम बदला।
31 जनवरी को किसी ने उत्तराखंड के हरिद्वार में ऋषिकेश जाने वाले रास्ते पर स्थित एटीएम से उसके खाते से 3 बार निकासी करके 30 हजार रुपये निकाल लिए। जिसका मैसेज उसके मोबाइल पर नहीं आया। इसके बाद ठग ने एक फरवरी को भी ऐसे ही एटीएम से 3 बार में 30 हजार रुपये और निकाले।
जिनके मैसेज एक साथ उसके मोबाइल पर आए तो उसने एटीएम कार्ड बंद कराया। बैंक से डिटेल लेने पर उसे पता चला कि ठग ने हरिद्वार में उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाले। पुलिस ने तहरीर को साइबर सेल को भेज दिया।

