जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: क्षेत्र में स्थित ग्राम पैजनिया मेंं कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि को लेकर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम किए गए है। गांव के इस मार्ग पर कई जनपदों को जाने वाले कांवरियों के जयकारों से गांव का माहौल शिवमय हो गया।
सावन इस पावन महा अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा मुरादाबाद, संभल आदि जनपदों के लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। पंडित विपिन शर्मा के अनुसार सावन मास की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 को होगी।

