जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के तत्वाधान में फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अन्तर्गत एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को मिटटी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने व फसल अवशेष से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया।

