- सीसीएसयू के कॉलेजों में इस समय ओपन मेरिट से चल रहे है प्रवेश
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि और कालेजों के छात्र बैक परीक्षा फार्म चार जनवरी तक भर सकते हैं। जिन छात्रों की कोविड की वजह से परीक्षा छूट गई है या जो फेल हो गए हैं। वह बैक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पीजी में प्रवेश जारी है।
चौधरी चरण सिंह विवि और उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों के छात्र बैक परीक्षा फार्म चार जनवरी तक भर सकते हैं। जिन छात्रों की कोविड की वजह से परीक्षा छूट गई है या जो छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं। वह बैक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
जल्द ही परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा। बैक परीक्षा फार्म स्रातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी फिजिकल एजूकेशन, बीए, बीकॉम प्राइवेट अंतिम वर्ष के अलावा परास्रातक स्तर पर एमए, एमकॉम व्यक्तिगत केवल अंतिम वर्ष, एलएलबी अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
इन विषयों के अलावा छात्र सेल्फ फाइनेंस कोर्स में बीबीए, बीएएलएलबी, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होमसाइंस, बीपीइएस, एमटेक, एमएड आदि अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी बैक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। साथ ही चार जनवरी तक बीए, बीएड, बीपीटी, बीएमएलटी, बीएससी नर्सिंग, एमलिब, एमपीटी, बीपीएड आदि कोर्स के भी परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।

