Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आज हरे निशान पर हुई शेयर बाज़ार की शुरूआत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक दिन की गिरावट के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को फिर शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई और दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 200 अंक से ज्यादा उछलकर शुरुआत की, तो नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16,600 के ऊपर कारोबार शुरू किया।

फिलहाल, सेंसेक्स 221 अंक या 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 55,787 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 63 अंक या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 16,647 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 55,566 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 77 अंक फिसलकर 16,585 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img