Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें 26 जुलाई 2022 देखें वीडियो



01.. भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका। नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से हुए बाहर।

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। इससे दो दिन पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने इस खबर की पुष्टि की है।

01 NEERAJ CHOPDA


02.. बोल्ड फोटोशूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी। अब गिरफ्तारी की लटकी तलवार।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। अभिनेता सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं तो वहीं सेलेब्स उन्हें डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई के चैंबूर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

02 RANVIR KAPOOR


03.. विपक्षी दलों की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने भाजपा पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप। बीएसएनएल ने दर्ज कराई एफआईआर।

विपक्ष दलों की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने भाजपा पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने बीएसएनएल और एमटीएनएल को की है। इस मामले में एक प्राथमिकी बीएसएनएल ने दर्ज करवाई है।

03 MARGREAT ALWA


04.. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से एसटीएफ ने की पूछताछ। निजी सचिव पर नौकरी के नाम पर ठगी का है आरोप।

समाजवादी पार्टी के एमएलसी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की है। यह पूछताछ एसटीएफ द्वारा पूर्व में की गई स्वामी प्रसाद के निजी सचिव अरमान खां की नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में की गई है।

04 SWAMI P MAURYA


05.. पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारा अवैध। भारत को मंजूर नहीं तीसरे पक्ष को न्योता।

भारत ने आज फिर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे सीपीईसी के निर्माण का कड़ा विरोध किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि वह तथाकथित सीपीईसी परियोजना का दृढ़ता के साथ लगातार विरोध करता रहा है। यह पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई भारतीय जमीन पर बनाया जा रहा है। यह अवैध है, जिसे मंजूर नहीं किया जा सकता।

05 ARINDAM BAGHCHI


06.. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने की आज भी पूछताछ। हिरासत में लिए गए राहुल गांधी।

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज फिर ईडी ने पूछताछ की है। विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया है।


07.. गुजरात में जहरीली शराब पीने से 28 की मौत। सरकार ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक।

गुजरात के बोतड़ जिले में नकली शराब पीने से करीब 28 लोगों की मौत की खबर मिली है। वहीं, दर्जनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गुजरात सरकार उच्च स्तरीय बैठक करने जा रही है।

07 GUJRAT


08.. गुजरात के सोमनाथ में केजरीवाल बने शिवभक्त। सियासी सवाल पर जोड़े हाथ।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आगामी गुजरात विधानसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को जब वे गुजरात के विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग सोमनाथ मंदिर पहुंचे तो नए रूप में नजर आए। उन्होंने मस्तक पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कर रखी थी।

08 KEJRIWAL


09.. आज कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे तीनों सेना प्रमुख। शहीद सैनिकों को अर्पित किए श्रद्धांजलि।

आज यानी 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज 26 जुलाई सन 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था और ‘ऑपरेशन विजय’ के हिस्से के रूप में टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।


10.. लखीमपुर खीरी हिंसा केस के आरोपी आशीष को लगा बड़ा झटका। लखनऊ कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका।

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा केस में आशीष मिश्र को बड़ा झटका लगा है। इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

10 LAKHIMPUR KHIRI


11.. सुल्तानपुर में बेकाबू ट्रक ने एआरटीओ टीम को रौंदा। हादसे में सिपाही व चालक की मौत।

एआरटीओ की टीम मंगलवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई। कादीपुर सुल्तानपुर मार्ग पर एक बेकाबू ट्रक ने एआरटीओ की टीम को रौंद दिया। हादसे में सड़क के किनारे खड़े एआरटीओ के एक सिपाही और चालक की मौत हो गई है।

11 LAKHIMPUR


12.. ईडी के हाथ लगी काली डायरी से खुलेगा राज?। पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी से हो रही है पूछताछ।

बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आरोपी मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है।ईडी सूत्रों के अनुसार अर्पिता पूछताछ में थोड़ा सहयोग कर रही हैं मगर, पार्थ चटर्जी एक ही जवाब दे रहे हैं ”याद नहीं है या मालूल नहीं है।”

12 PARTH CHATARJI


13.. मेरठ के पांच बेटों ने कारगिल में चुकाया वतन की मिट्टी का कर्ज। कारगिल विजय दिवस पर शहीद जांबाजों को किया नमन।

मेरठ जिले के पांच वीर सपूतों ने कारगिल युद्ध के दौरान बहादुरी से देश के लिए अपना बलिदान देकर तिरंगा लहराया। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद योगेंद्र यादव, मेजर मनोज तलवार, लांसनायक सत्यपाल सिंह, जुबैर अहमद और हवलदार यशवीर सिंह याद कर नमन किया जाता है।

13 MEERUT 4


14.. संसद में हंगामा करने पर राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद सस्पेंड। वेल में प्रवेश करने पर की गई कार्रवाई।

राज्यसभा में हंगामा करने वाले 19 विपक्षी सांसदों को कदाचार करने के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने का आरोप है।

14 PARLIYAMENT


15.. हर तरफ शिव की जय-जयकार। औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक।

मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सूर्योदय के साथ ही जलाभिषेक आरंभ हो गया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी कावड़ियों के साथ जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिए आरएएफ और कमांडो भी सुरक्षा में तैनात रहे।

15 MEERUT 1


16.. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश लेकर मंत्री ने उठाई कांवड़। रेखा आर्य पैदल यात्रा पर निकलींं।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ आज उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कांवड़ यात्रा निकाली। हरिद्वार में हर की पैड़ी से 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा ऋषिकेश में संपन्न हुई।

16 REKHA ARYA


17.. 60 हजार करोड़ की म्यूजिक इंडस्ट्री पर गैंगस्टर्स की पैनी नजर। पंजाब आईबी को मिला खतरनाक इनपुट।

दुनिया में अपनी धमक बना चुकी 60 हजार करोड़ रूपए की पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अब गैंगस्टर्स की नजर है। इसके जरिये गैंगस्टर अपने काले धन को सफेद करना चाहते हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो पंजाब को इसका इनपुट मिला है। जांच में आईबी को कनाडा में बैठे पंजाब से संबंध रखने वाले कुछ पंजाबी सिंगरों का कनेक्शन मिला है।

17 PUNJAB


18.. सुभासपा मुखिया ओपी राजभर को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट!, सूत्रों से मिली जानकारी। बेटे को भाजपा कोटे से विधान परिषद भेजने की तैयारी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर को रिटर्न गिफ्ट मिलने की खबर सूत्रों से मिली है। बताया जा रहा है कि राजभर के बेटे को भाजपा कोटे से विधान परिषद भेजने की तैयारी चल रही है।

18 RAJBHAR


19.. सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक। 9 प्रस्तावों को मिली मंजूरी।

योगी कैबिनेट की बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिसमें प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब 1100 रुपये के बजाय 1200 रूपए देगी।

19 CM YOGI


20.. उत्तराखंड के सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन। शहीद परिजनों को किया सम्मानित।

आज कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img