Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

आज का राशि फल

 

दिनाॅक-29 अप्रैल-2022 ई  दिन -शुक्रवार–सूर्यदेव उत्तरायण में
विक्रमीसंवत-2079 शाके 1944 देशी -महिना-संक्रान्ती से 16 वैशाख
* वैशाख -कृष्ण -पक्ष– चतुर्दशी–तिथि–रात–12:58 बजे तक रहेगी। रेवती –नक्षत्र—-विष्कुम्भ —योग। भद्रा–दोपहर–12:43 बजे तक पंचक–समाप्त –शांम–6:43 बजे,, शनिदेब जी–(कुम्भ)–राशि—में प्रवेश करेगे शांम–7:52 बजे मास शिवरात्री–व्रत
चंन्द्रमा –शांम–6:43 बजे तक मीन-राशि में,, उसके बाद–मेष –राशि
में प्रवेश करेंगे राहु—-सूर्य—(मेष)–राशि में,— – -केतु— (तुला)– राशि में मंगल –गुरु—-शनि—(कुम्भ)- -राशि –में—शुक्र—बृहस्पति—–(मीन) राशि में—बुध—-(वृष) राशि मेंराहुकाल-प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

शुक्रवार

मेष

Mash 25

ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।

वृष  

Virash 25

अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

मिथुन

Methun 24

पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

कर्क

Kark 25

कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

सिंह

Sigh 24

सकारात्मक सोच का सहारा लें। इसके बिना आप आत्मविश्वास हासिल नहीं कर सकते हैं। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे।

कन्या

Kanya 25

एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

तुला

Tula 25

पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही है।

 वृश्चिक

Varashik 24

आपके प्रियजन ख़ुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

धनु

Dhanu 24

विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है।

मकर

Makar 24

आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

कुंभ

Kumbh 25

अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें- विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

मीन

Meen 25

दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।


janwani address 212

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img