जनवाणी संवाददाता |
नगीना: रविवार को पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह के आदेश के अनुपालन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला चौपाल कस्बा नगीना के मोहल्ला लाल सराय, मोहल्ला कस्बा व ग्राम बघला में प्रभारी निरीक्षक नगीना कृष्ण मुरारी दोहरे व चौकी प्रभारी लाल सराय अजय कुमार व कस्बा नगीना चौकी प्रभारी कुलदीप राणा व चौकी चित्तौड़गढ़ प्रभारी सुरेंद्र सिंह के द्वारा महिला बीट पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के माध्यम से महिला चौपाल का आयोजन कराया गया।
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
जिसमें भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाएं व मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, महिला स्वावलंबन, महिला सुरक्षा के संबंध में महिला बच्चे व पुरुषों को जानकारियां दी गई तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

