रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर का भव्य समापन
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण भी किए गए। टैंट निर्माण में भगत सिंह एवं कमल टोली ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स शिविर का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. योगेंद्र पाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. राजेश कुमार अग्रवाल, रोवर्स प्रभारी डा. मुकेश, रेंजर्स प्रभारी डा. नीतू त्यागी एवं जिला संगठन संयुक्त गाइड गीता रानी ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रेंजर काजल ने सरस्वती वंदना एवं स्वाति ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्राचार्य डा. योगेंद्र पाल ने कहा कि सफलता का एक मात्र मंत्र है अनुशासन और यही रोवर्स रेंजर्स का भी उद्देश्य है। डा. राजेश अग्रवाल, डा. नीतू त्यागी ने सेवा भाव का महत्व समझाया। टैंट निर्माण में भगत सिंह एवं कमल टोली ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
रोवर्स पेंथर्स एवं अशफाक उल्लाह टोली ने द्वितीय तथा लक्ष्मीबाई टोली को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मौ नासिर, रोहित चौहान ने मोहक देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। रोवर्स प्रभारी डा. मुकेश कुमार ने सभी के प्रयासों की सराहना की। कार्यकम में डा. राकेश कुमार एवम डॉ रमेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन में गौरव, पप्पन, मौहम्मद आकिल, निक्की व छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

