Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज रात आठ बजे से एंट्री बंद, पास से मिलेगा प्रवेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 31 दिसंबर यानि आज रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी पास दिखाने पर ही वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को देखते हुए पूरी दिल्ली में ट्रैफिक के सुचारु संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इनर और आउटर सर्किल में वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। बृहस्पतिवार रात 8 बजे के बाद मंडी हाउस गोलचक्कर, बंगाली मार्केट गोलचक्कर, नार्थ फुट ऑफ रणजीत सिंह फ्लाईओवर (बाराखंभा रोड- टॉलस्टाय मार्ग), मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रा गुप्ता मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोलचक्कर, जीपीओ, गोलचक्कर, पटेल चौक, केजी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जयसिंह रोड- बांग्ला साहिब लेन, पंचकुईया रोड-बांग्ला साहिब लेन, विंडसर प्लेस, बूटा सिंह मार्ग गोल चक्कर और स्टेट  एंट्री रोड-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वाहन आगे नहीं जा सकेंगे। यहां पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया जाएगा।

रात 9 बजे से बंद होगा राजीव चौक स्टेशन का एग्जिट गेट

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ की आशंका को देखते हुए बृहस्पतिवार रात 9 बजे के बाद से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एग्जिट गेट बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक स्टेशन पर आखिरी ट्रेन के रवाना होने तक यात्रियों को प्रवेश की इजाजत होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img