Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में टॉप टेन हिस्ट्रीसीटर बदमाश घायल

  • गोली लगने से पुलिसकर्मी भी हुआ घायल

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश का दूसरा साथी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया।

बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पु‌लिस वाहन चैकिंग कर रही थी। शाम करीब 3 बजें बुढ़ाना की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। अचानक पुलिस को सामने देखकर पुलिस पर फायर करते हुए बाइक सवार युवक विज्ञाना गांव के रास्ते पर दौड़ पड़े। पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। रजवाहे की पटरी पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी विनय कुमार भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। एक बदमाश मौके से पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश फुरकान पुत्र नूरहसन उर्फ नूरा कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव का रहने वाला है। वह कोतवाली का टॉप-10 बदमाश है। उन्होनें बताया‌ कि घायल बदमाश के खिलाफ उनकी कोतवाली करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। घायल बदमाश को कस्बे की सीएचसी से जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img