Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

टूरिस्ट बस का टायर फटने से लगी आग

  • 30 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देहरादून से दिल्ली आ रही थी बस

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हाइवे पर देहरादून से दिल्ली लौट रही टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

शनिवार को देहरादून से करीब 30 यात्रियों को लेकर दिल्ली लौट रही टूरिस्ट बस में हाइवे पर बझेडी कट के पास आग लग गई। आग के चलते बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में यात्रियों ने बस से नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बस में सवार दिल्ली निवासी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वे लोग देहरादून घूमने के लिए गए थे। बताया कि जब देहरादून से दिल्ली के लिए लौट रहे थे तो मुजफ्फरनगर में बझेडी कट के पास हाइवे बाईपास पर अचानक बस का टायर फट गया। उन्होंने बताया कि टायर फटने की आवाज बस में सवार करीब 30 यात्रियों ने सुनी।

इसी दौरान बस चालक सुरेंद्र ने नीचे उतर कर देखा तो फटे टायर से आग निकलना शुरू हो गई। कुछ ही सेकंड में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और बस को चपेट में ले लिया। बताया कि बस चालक ने शोर मचाया तो उसमें सवार करीब 30 यात्री एक-एक कर नीचे उतर गए। सुनील वर्मा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित बस से उतर गए और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस की आग बुझाई। तब तक बस जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img