Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

नैनीताल में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, पार्किंग फुल

  • वीकेंड के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: अनलॉक-4 शुरू होते ही सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की संख्या में भी इजाफ होने लगा है। लॉकडाउन के बाद यह पहली बार है जब यहां इतनी ज्यादा संख्या में सैलानी पहुचे हैं। इसके चलते पार्किंग तक फुल हो गई है। वहीं, अगले महीने के पहले वीकेंड के लिए कई होटल अभी से पैक हो गए हैं।

रविवार को चटख धूप खिली तो नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने बोटिंग कर जमकर मौज मस्ती की। सुबह से ही माल रोड, पंत पार्क, स्नोव्यू, चिड़ियाघर आदि स्थानों पर सैलानियों की चहलकदमी बनी रही। पार्किंग में भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक वाहन नजर आए।

इसके चलते अब पर्यटन को भी रफतार मिलने लगी है। कोरोना संक्रमण के दौरान पर्यटन संबंधी गतिविधियों में लगे प्रतिबंधों के हटने के साथ ही नैनीताल के आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ दिखने लगी है।

दरअसल, अक्तूबर के पहले हफ्ते में शुक्रवार को गांधी जयंती का अवकाश था। उसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी। तीन दिन अवकाश होने के कारण सैलानियों ने नैनीताल में होटलों की एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है।

होटल कारोबारियों के अनुसार, अक्तूबर में पर्यटन के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अभी तक सैलानी इसलिए नहीं आ रहे थे क्योंकि उन्हें अपने साथ कोरोना जांच प्रमाण पत्र लाने थे और बॉर्डर पर जांच करानी थी।

अब कोविड जांच की बाध्यता खत्म होने और बॉर्डर पर जांच का प्रतिबंध हटने से सैलानी खुशी-खुशी यहां आ रहे हैं। जब से प्रतिबंध हटे हैं तभी से होटलों में बुकिंग को लेकर पूछताछ बढ़ गई है। यूपी, एनसीआर, हरियाणा और दिल्ली के सैलानी कमरे बुक करा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img