Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

ट्रैक की ग्राइंडिंग निपटी, अब सिग्नल होंगे अपडेट

  • न्यू गाजियाबाद टपरी ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की कवायद तेज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: न्यू गाजियाबाद टपरी सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। अत्याधुनिक मशीन द्वारा उक्त ट्रैक की ग्राइंडिंग का कार्य निपट गया है। अब सिग्नल सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक दौड़ाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रयास है कि भारत में भी विदेशों की तरह हाईस्पीड ट्रेनें दौड़ें और जो ट्रेनों यहां संचालित हो रही है, उनकी स्पीड को बढ़ाया जाए। उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन में न्यू गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर के टपरी स्टेशन तक रेलवे लाइन पर अभी तक ट्रेनों को 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री के मिशन में उक्त ट्रैक को शामिल करके उसकी स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा करने का निर्णय लिया गया। इस योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। 52 किलो गजे की जगह 60 किलो गेज की रेलवे लाइन न्यू गाजियाबाद से टपरी तक बिछा दी गई थी। उसके नीचे के सभी स्पीपरों को भी बदल दिया गया। उक्त रेलवे ट्रैक में छोटे मोटे गड्ढों को को दूर करके उसे स्मूथ बनाने के लिए हाल ही में अत्याधुनिक मशीन से रेलवे ट्रैक की ग्राइंडिंग का कार्य शुरू किया गया था।

यह कार्य निपट गया। अब ट्रैक 130 की स्पीड पर ट्रेनों को दौड़ाने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन सिग्नल सिस्टम को अपडेट किया जाना बाकी है। उक्त कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। सिग्नल को हाईटेक किया जाएगा, ताकि कई किलोमीटर दूर से ही सिग्नल नजर आ जाए। यह कार्य पूरा होने के बाद उक्त ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पर दौड़ाने को ग्रीन सिग्नल दिया जाएगा।

कम समय में तय होगा सफर

न्यू गाजियाबाद से टपरी तक अभी तक ट्रेनों को अधिकतम 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाया जा सकता है, लेकिन जब उक्त ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी। तो यात्रिायों के समय बचेगा। वहीं कम समय में सफर पूरा होने को लेकर और अधिक यात्री इस ट्रैक की ट्रेनों में सफर करना पसंद करेंगे। इससे रेलवे की आय बढ़ने की उम्मीद भी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img