Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह पर व्यापारियों ने किया चाय और प्रसाद वितरण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह के अवसर पर व्यापारियों ने रेलवे रोड पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को चाय और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पंडाल में शामिल हुए और बीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रसाद वितरण पंडाल में महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन, एसपी ट्रैफिक शैलेन्द्र श्रीवास्तव और एसपी सिटी व्योम बिंदल ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि माता गुज्जर कौर और गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादे—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह—ने मुगल शासन के दौरान देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्हीं वीर साहिबजादों की स्मृति में शहीदी सप्ताह का आयोजन किया गया, ताकि युवा पीढ़ी उनके त्याग और बलिदान से प्रेरित हो सके। व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री रजत मित्तल ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदी सप्ताह बड़ी श्रद्धा और ब्रह्मभाव से मनाया गया। उन्होंने कहा कि समाज में साहिबजादों की शहादत का संदेश पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में तरनजीत सिंह बग्गा, हनीत सिंह राजा, रोबिन ठकराल, विश्वजीत सिंह सराव, राजा सेठी, तेजबीर सिंह, मोनू बर, प्रदीप वालिया, रमनदीप सिंह सेठी, केतून विरमानी और अमित गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। व्यापारियों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर श्रद्धालुओं को जलपान कराकर सम्मानित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img