Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

व्यापारियों ने हर माह सर्वे आदेश का किया विरोध, प्रदर्शन

  • वाणिज्यकर कार्यालय में डिप्टी आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आदेश बदलने की मांग उठाई

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने वाणिज्यकर कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हर माह सर्वे के आदेश से तो उनका उत्पीड़न किया जाएगा और इसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। क्योंकि इस सर्वे से सिर्फ अधिकारी व कर्मचारी की जेब भरेगी। उन्होंने डिप्टी आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आदेश को बदलने की मांग की।

संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारी वाणिज्यकर कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने वाणिज्य कर आयुक्त जीएसटी लखनऊ के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रत्येक माह 10 व्यापारियों का सर्वे किए जाने के अधिकार का विरोध किया गया है। इसके लागू होने से व्यापारियों का उत्पीड़न होगा।

अधिकारियों को बहाना मिल जाएगा। कहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 1980 से बिक्रीकर के सर्वे का विरोध किया है और कहा कि सर्वे से राजस्व नहीं बढ़ता। इसी आधार पर सर्वे एवं विशेष अनुसंधान सर्वे पर सरकारों द्वारा रोक लगा रखी है और व्यापारी प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक जीएसटी पर एकत्रित कर सरकार का सहयोग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सर्वे से सिर्फ अधिकारियों व कर्मचारियों की जेब भरेगी और यदि व्यापारी उनको पैसा नहीं देगा तो वह उनका उत्पीड़न करेंगे। उन्होंने सरकार से व्यापारी उत्पीड़न के इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही आदेश के वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस मौके पर अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, अजय चौधरी, विनोद गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, महामंत्री संजय रूहेला, महक बेग, अशोक र्श्मा, उदय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img