जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर शहर के अर्न्तगत विभिन्न बाजारों व मार्गों पर अत्याधिक भीड़भाड़ व यातायात व्यवस्था को देखते हुए एक से सात नवंबर तक यातायात डायवर्जन स्कीम प्रतिदिन प्रात: सात बजे से रात्रि दो बजे तक प्रभावी रहेगी।
एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुजफ्फरनगर, बिजनौर से भैंसाली बस स्टैंड पर आने के लिए रूट नम्बर-एक मुजफ्फरनगर, हरिद्वार तथा बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जीरो माइल चौराहे से रजवन बाजार, नैनसी चौराहा, औघड़नाथ मन्दिर, बालाजी मन्दिर मोड़ से दांयी ओर मुड़कर एसडी सदर स्कूल के सामने से बांयी ओर मुड़कर थाना सदर होते हुये भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड पर आ सकेगी।
मुजफ्फरनगर, बिजनौर से भैंसाली बस स्टैंड पर आने के लिए रूट नम्बर-दो मुजफ्फरनगर, हरिद्वार तथा बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें औघड़नाथ मन्दिर से आगे मूक बधिर स्कूल रोड बांये मुड़कर मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पीछे होकर गुरु तेगबहादुर स्कूल से दांयी ओर मुड़कर जली कोठी चौराहे से भी भैंसाली स्टैंड पर आ सकती है। जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल, भैंसाली बस स्टैंड व हापुड़ रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णत प्रतिबन्धित रहेंगे।
दिल्ली-गाजियाबाद से भैंसाली बस स्टैंड पर आने के लिए रूट व्यवस्था
दिल्ली-गाजियाबाद से भैंसाली बस स्टैंड को आने वाली रोडवेज की बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 से रोहटा फ्लाईओवर के नीचे से दाहिने मुड़कर रोहटा रोड से रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर से डिपो फाटक होते हुए मूक बधिर स्कूल रोड जाएंगी।
सोहराबगेट बस स्टैंड से भैंसाली बस स्टैंड को जाने वाली रोडवेज बसों के लिए रूट व्यवस्था सोहराबगेट बस स्टैंड से चलने वाली रोडवेज की बसें जिन्हे भैंसाली बस स्टैंड पर जाना है। ऐसी बसों को गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहें की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा।
जो सूरजकुंड पुलिया से होकर सर्किट हाउस से दांयी ओर मुड़कर साकेत चौराहा (कमिश्नर आवास) से बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे से रजबन बाजार, नैन्सी चौराहा, औघड़नाथ मन्दिर, बालाजी मन्दिर मोड़ से दांयी ओर मुड़कर एसडी सदर स्कूल के सामने से बांयी ओर मुड़कर थाना सदर होते हुये
भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड पर आ सकेगी अथवा औघड़नाथ मन्दिर से आगे मूक बधिर स्कूल रोड पर बांयें मुड़कर मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पीछे होकर गुरु तेगबहादुर स्कूल से दांयी ओर मुड़कर जली कोठी चौराहे से भी भैंसाली बस स्टैंड पर आ सकती है।