जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थुनाग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तड़के करीब सुबह 4 बजे एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास हुई।
हादसे में घायल चार युवकों में से हृतिक ठाकुर, सुनील और ईशान की मौत हो गई। चौथा युवक कुशाल गंभीर रूप से घायल हुआ और प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह हादसा शिवरात्रि के दिन स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत दुखद साबित हुआ। जंजैहली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

