Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

जनवाणी संवाददाता |

छुटमलपुर: तेज गति से आ रहे बाईक सवार की दो ट्रेक्टरों के बीच से निकलने के प्रयास में ट्रैक्टर के नीचे आकर कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई है।

जानकारी के अनुसार छुटमलपुर में देहरादून रोड पर पुलिया के पास देहरादून की ओर से तेज गति से आ रहा बाईक सवार दो ट्रेक्टरों के बीच से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह दो ट्रेक्टरों के बीच पहुंच तो उसकी बाईक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसकी बाईक के नम्बर को ट्रेस किया तो उसमें नाम मोहित चौहान निवासी महमूदपुर बहादराबाद हरिद्वार आया। लेकिन जाँच में मृतक का नाम अर्जुन पुत्र कंवरपाल निवासी खुर्रमपुर थाना बेहट सामने आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img