Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Entertainment: फैंस का इंतजार खत्म, शाम 7 बजे जारी होगा ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर जारी, निर्माताओं ने दी ये चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कई समय से इंतजार कर रहे फैंस का अब समय खत्म हुआ। बताया जा रहा है कि, आज सोमवार को शाम 7 बजे कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन इस ट्रेलर को लॉन्च करने से पहले फिल्म के निर्माताओं की ओर से एक चेतावनी जारी कर दी गई है।

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चेतावनी

ऐसा लगता है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माता इस फिल्म के साथ बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है कि कोई भी ट्रेलर की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग या फिर किसी एडिटिड हिस्से को शेयर न करें।

निर्माताओं ने सितंबर 2023 में कॉपीराइट को लेकर एक चेतावनी संदेश जारी किया था, जिसे एक बार फिर से वैजयंती मूवीज ने अपने एक्स हैंडल पर पिन कर दिया है, जिसके अनुसार फिल्म के किसी भी हिस्से को साझा करना, चाहे वह दृश्य, फुटेज या चित्र हों, अवैध और दंडनीय है और साइबर पुलिस की सहायता से आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

19 7

इस दिन होगी रिलीज

कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। इसका संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img