- मदर लैंड स्कूल के बाहर खड़ा था गोचर इंटल कालेज का छात्र
जनवाणी संवाददाता |
रामपुर मनिहारन: मदर लैंड स्कूल के बाहर कक्षा 10 वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना थाना रामपुर मनिहारान के दिल्ली हाइवे पर हुई। छात्र का नाम वंश (16) बताया गया है। गोली छात्र के गर्दन में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मदर लैंड स्कूल के बाहर बुधवार को कुछ युवक खड़े थे। इनमें आपस में झगड़ा हो रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली वंश की गर्दन पर लग गई। गोली लगने से वंश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की जेबों की तलाशी ली। इसमें से एक मोबाइल फोन निकला।
पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में लोगों ने बताया कि स्कूल के बाहर कुछ युवक इकट्ठा थे और आपस में झगड़ा कर रहे थे। मोहल्ला कायास्था के जितेंद्र पंवार उर्फ बिल्लू का बेटा वंश गोचर इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा का छात्र था। जितेंद्र के दो बेटी और एक बेटा वंश था। वंश इकलौता बेटा था। उसने अभी 10वीं के एग्जाम दिए हैं। घटनास्थल से मदर लैंड स्कूल की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर की है। वंश जिस स्कूल में पढ़ता नहीं है|
वह उस स्कूल के बाहर कैसे पहुंचा। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं दिल्ली रोड पर लगे सीसीटीवी में आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि युवक की गर्दन में गोली का निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

