Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शुरूआती रूझान आने शुरू, मेरठ में सपा की बढ़त, सहारनपुर में बसपा और लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी आगे

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शनिवार को यूपी नगर निकाय चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। यूपी में शहर की सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती का सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यूपी 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। कुल 760 सीटों में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं।

शुरूआी रूझान आने शुरू, मेरठ में सपा की बढ़त, सहारनपुर में बसपा और लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी आगे

मेरठ में सपा प्रत्याशी शुरूआती रूझान में आगे, सहारनपुर में मेयर पद पर बसपा उम्मीदवार आगे चल रही हैं। वहीं वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ के मेयर पद पर भाजपा आगे चल रही है।

लखनऊ नगर निगम से पहला रुझान आया सामने

लखनऊ नगर निगम से जुड़ा पहला रुझान आ गया है। बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई। बैलेट पेपर की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी के बढ़त के रुझान। पोस्टल बैलेट की गिनती जारी। EVM की गिनती भी साथ में शुरू हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img