Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शहीद क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हिन्दू जागरण मंच ने संतशिरोमणि रविदास जी की जयंती व भारत की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्य तिथि शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई।

जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने सम्बोधित करते हए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने मुगल शाशनकाल में हिदुत्व को जगाने व बचाने का कार्य किया था वहीं देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद जी ने माँ भारती को आजाद कराने के लिए प्राणों का बलिदान किया था।

उनके बलिदान को भुलाया नही जा सकता। आदर्श धीमान ने देश भक्ति की कविता सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर एड. वैभव यादव, बंटी चौधरी, कमलदीप, राजोरिया चांदपुर, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, हिमांशु चौधरी, राजकुमार सूजडू, कर्तिक जोहरी, रुचि गुप्ता, सुशील कुमार, अमित मेनवाल, दिवयम, मनोज राणा, राकेश शर्मा, रवि वर्मा, आदर्श धीमान, सचिन बालियान, अनुज भटनागर, अमन बजरंगी, शुभम कुटबी, सुबोध कुमार, वीरू गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img