Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

नपा में चौरी-चौरा महोत्सव पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: चौरी चौरा महोत्सव के आयोजन के अवसर पर नगर पालिका में चेयरमैन व एसडीएम द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही नगर में रैली निकाली गई। उन्होंने नगर के लोगों से देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने का आहवान किया।

गुरुवार को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वर्ष 1922 में चौरी चौरा में हुई घटना की याद में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चौरी चौरा महोत्सव का आयोजन किया गया। नगर पालिका में महोत्सव में पालिका चेयरमैन संगीता धामा, एसडीएम अजय कुमार व ईओ अनिल पंडित ने स्वतंत्रता सेनानी दादा कन्हैया को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ कारगिल शहीद राजेद्र सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।

21 3

वहीं ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। नगर में जैन इंटर कालेज से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें नगर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं व जैन गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पालिका चेयरमैन संगीता धामा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद देश को आजादी प्राप्त हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए बहुत से युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। सैकड़ों वर्ष तक आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वह देश भक्त सदैव अमर रहेंगे। उन्होंने देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए पूरे देश को एक सूत्र में बंधकर रहने का आहवान किया। इस अवसर पर तहसीलदार यदुवंश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर, एसओ रवेंद्र सिंह, प्राचार्य आरके जैन, प्रशांत जैन, नीरज कुमार, महबूब, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img