Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

9 से 15 अगस्त तक खास होगा माहौल, तीन करोड़ घरों पर लगाया जाएगा तिरंगा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बीजेपी की भगवा टोली 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक उत्तर प्रदेश की हर गली, मोहल्ले कस्बे और चौराहों को वंदेमातरम और रघुपति राघव राजाराम के उद्घोष से माहौल को देशभक्तिमय करेगी। तीन करोड़ घरों पर तिरंगा लगाया जाएगा। जिसमें एक करोड़ घरों पर खुद बीजेपी कार्यकर्ता ध्वजों को लगवाने का कार्य करेंगे। चित्रकूट में होने वाले बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में इस अभियान से जुड़े पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बीजेपी हर-घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक करेगी। आजादी के अमृत महोत्सव पर बीजेपी की भगवा टोली उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ घरों पर तिरंगा झंडा लगाएगी। 9 अगस्त से 11 अगस्त तक प्रचार-प्रसार, तिरंगा यात्रा, हाट, बाजारों, मेलों, सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे। 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड और बूथ में वन्दे मातरम, रघुपति राघव राजाराम भजन के साथ प्रभात फेरी सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक निकाली जाएंगी।

13 से 15 अगस्त के बीच में सभी परिवारों में तिरंगा झंडा लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसकी सेल्फी लेकर बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के लिंक पर अपलोड करेंगे। हर विधानसभा में 25 हज़ार झंडे की व्यवस्था की जाएगी। विधानसभा के अंतर्गत रहने वाले सभी सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, प्रधान अन्य सामाजिक प्रतिनिधि, विचार परिवार मठ-मंदिर व संत समाज, रामलीला कमेटी, रोटरी क्लब, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक संगठन, युवा संगठन सामाजिक संगठनों के लोग अभियान में शामिल किए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img