Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

TRP List: आठवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आई सामने, ‘तुलसी’ ने कब्ज़ाया सिंहासन, जानें बाकी सीरियल का हाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हर हफ्ते की टीआरपी रेटिंग का सीरियल्स के एक्टर्स और मेकर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह उन्हें यह समझने में मदद करती है कि दर्शकों ने उनके शो को कितना पसंद किया। आठवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग भी सामने आ चुकी है, और इस बार टॉप 5 में शामिल सीरियल्स की लिस्ट कुछ इस प्रकार रही।

पहले स्थान पर रहा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’

इस हफ्ते पहले स्थान पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रहा। इसकी टीआरपी इस बार 2.0 रही, जो पिछले हफ्ते की 1.9 के मुकाबले बढ़ी है। हाल के एपिसोड्स में कई नए ट्विस्ट और कहानी के मोड़ दर्शकों को काफी पसंद आए हैं, जिसके चलते इस शो की लोकप्रियता में इजाफा हुआ।

दूसरा और तीसरा स्थान

दूसरे स्थान पर ‘तुम से तुम तक’ रही, जिसकी टीआरपी 1.9 रही। वहीं ‘अनुपमा’ को इस हफ्ते तीसरा स्थान मिला, जिसकी टीआरपी 1.8 रही। सातवें हफ्ते में भी ‘अनुपमा’ की टीआरपी 1.8 ही थी, और यह तीसरे स्थान पर ही थी।

चौथा और पांचवां स्थान

चौथे स्थान पर ‘गंगा मां की बेटियां’ रही, इसकी टीआरपी 1.8 रही। पांचवें स्थान पर ‘वसुधा’ रही, जिसकी टीआरपी 1.7 रही। दोनों सीरियल्स ने हाल ही में टॉप 5 में जगह बनाई है और दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here