जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम चांदपुर नौआबाद निवासी अलीमुद्दीन (50वर्ष) पुत्र घसीटा शुक्रवार की सुबह अपनी बेटी रेशमा (23 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर बैराज मार्ग स्थिति पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती अपनी रिश्तेदार को देखने जा रहा था। बताया जाता है कि इंडियन गैस एजेंसी के तिराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में अलीमुद्दीन की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल रेशमा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अलीमुददीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। बताया जाता है कि रेशमा ने भी उपचार के दौरान मेरठ दम तोड़ दिया।

