Home Uttar Pradesh News Meerut ट्रक ड्राइवर ने पहले बनाई वीडियो, फिर गोली मारकर की आत्महत्या

ट्रक ड्राइवर ने पहले बनाई वीडियो, फिर गोली मारकर की आत्महत्या

0
ट्रक ड्राइवर ने पहले बनाई वीडियो, फिर गोली मारकर की आत्महत्या

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: सरधना में गुरुवार को एक ट्रक चालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चालक का शव ट्रक में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मौके से एक मोबाइल व तमंचा बरामद हेआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक दीपक पुत्र मांगेराम सरूरपुर के करनावल गांव का रहने वाला था। गुरुवार देर रात में पुलिस ने उसका गोली लगा शव ट्रक से बरामद किया। उसके पास से खून से सना तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने मरने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है। बताया गया कि दीपक सरधना के भलसोना में कुछ दिन पहले हुए एक हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा था। सीओ आरपी शाही का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।