- बुढ़ाना से 120 बोरे चीनी लेकर बागपत के लिए चला था चालक
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: सोमवार की रात कस्बा अग्रवाल मंड़ी टटीरी में पुलिस चौकी निकट चीनी से भरा एक ट्रक चोरी हो गया। ट्रक चालक ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कस्बा अग्रवाल मंड़ी टटीरी निवासी इरशाद ट्रक चालक है। सोमवार को बागपत के व्यापारी विनोद गुप्ता ने उसे बुढ़ाने से चीनी लाने के लिए बुक किया था। बताया गया है कि सोमवार को देर रात वह ट्रक में चीनी भरकर बुढ़ाना से बागपत के लिए चला था। बताया गया है कि ट्रक में 120 बोरे चीनी के थे।
रात्रि सोमवार की रात्रि करीब 12 बजे चालक ट्रक लेकर टटीरी पहुंच गया और अपने मकान के सामने सड़क पर ट्रक खड़ा करने के बाद सोने के लिए चला गया। चालक का मकान टटीरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही बताया गया है। सुबह करीब सात बजे जब ट्रक चालक सड़क पर पहुंचा तो ट्रक वहां से गायब था।
इससे चालक के होश उड़ गए उसने घटना की जानकरी ट्रक मालिक को दी। ट्रक मालिक भी टटीरी का ही रहने वाला बताया गया है। उसने ट्रक चोरी होने के संबंध में व्यापारी बताया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी ओमपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। मंगलवार को दोपहर व्यापारी चालक को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और ट्रक चोरी होने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

