नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए एक कठोर कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत उन देशों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जो रूस के साथ व्यापारिक संबंध बनाए रखते हैं।
रविवार को बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने इस प्रस्तावित विधेयक को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही इसे संसद में पेश करेगी। ट्रंप के अनुसार, नया कानून रूस से व्यापार को किसी भी देश के लिए बेहद कठिन बना देगा।
ट्रंप ने कहा कि रूस के व्यापारिक साझेदार देश यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने के लिए जिम्मेदार हैं, खासकर रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देश। ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऐसा विधेयक लाने जा रही है, जिसमें रूस से व्यापार करने वाले देशों पर काफी कड़े प्रतिबंधों का प्रावधान है।

