Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

छुट्टी के दिन ट्राई करें इस टाईप की मैगी, खाते ही कहेंगे वाह! क्या टेस्ट है..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज संडे के मौके पर हम कुछ खास रेसिपी शेयर करेंगे। वैसे तो मैगी आम हो चुकी हैं लेकिन एक ही टेस्ट को बार बार करो तो बोर हो जाते हैं। तो आज हम बनाएंगे मैगी लेकिन अलग अंदाज में…दरअसल हम बनाएंगे मिक्स वेज मसाला मैगी जो कि, कई वेजिटेबल्स डालकर बनाया जाता है।

54 17

इससे मैगी का स्वाद काफी बढ़ जाता है। मैगी का नाम सुनते ही मानो पेट में चुहें कूदने लगते हैं। बच्चे हों या बड़े हर कोई मैगी को पंसद करता है। तो चलिए बनाते है टेस्टी और जल्दी तैयार होने वाली मैगी को…

सामग्री

  • मैगी – 2 पैकेट

  • टमाटर बारीक कटा – 1

  • प्याज बारीक कटा – 1

  • फ्रेंच बीन्स बारीक कटी – 1 टेबल स्पून

  • हरी मिर्च बारीक कटी – 1

  • मटर – 1 टेबल स्पून

  • मैगी मसाला – 2 पाउच

  • तेल

ऐसे बनाएं मिक्स वेज मसाला मैगी..

55 13

  • सबसे पहले इस रेसिपी को बनाने के लिए एक कड़ाही लें और उसमें 2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। पानी में आधा चम्मच तेल भी डाल दें जिससे मैगी कड़ाही में न चिपके।

  • अब कटे हुए प्याज, टमाटर, हरे मटर के दाने और फ्रेंच बीन्स को पानी में डाल दें और इसे 6-7 मिनट तक उबलने दें। पानी उबलने लगे और सब्जियां नरम पड़ जाएं तो तय समय के बाद इस पानी में मैगी डाल दें।

  • अब स्पून की मदद से सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। ध्यान रखें कि मैगी तब ही डालना है जब प्याज और अन्य वेजिटेबल्स नरम पड़ जाएं।

56 15

  • अब मैगी में मसाला डाल दें और मैगी को लगभग 5 मिनट के लिए और पकने दें। अब इसे गैस पर से हटा दें। इसके बाद हरे धनिया से सर्व करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img