जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हैकर ने नाम बदलकर ‘युग लैब’ कर दिया गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक इन खबरों पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है कि पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है।
TMC's Twitter account hacked, name changed to 'Yuga labs'
Read @ANI Story | https://t.co/nQCrScPdOA#TMC #TrinamoolCongress #TMCTwitteraccount #MamataBanerjee pic.twitter.com/wFIrnHC1Tz
— ANI Digital (@ani_digital) February 28, 2023
दरअसल, हैकर ने ट्विटर अकाउंट पर कोई विशेष आपत्तिजनक, अपमानजनक या टीएमसी विरोधी टिप्पणी पोस्ट नहीं की गई है। एक ताजा ट्वीट ममता बनर्जी के ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम का समर्थन करता है।

