जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी घोषणा के मुताबिक वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं।
इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां शामिल हैं।
बता दें कि वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान मस्क ने 12 अप्रैल को ही कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा। मस्क ने कहा था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए हर महीने भुगतान करना पड़ेगा।