Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

एससी-एसटी एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार,एसएसपी ने दी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम में वांछित चल रहे दो अभियुक्तगणों को दधेड़ु चौकी से आगे निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है। 25 नवम्बर को वादी द्वारा थाना चरथावल पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण शहजाद व सनब्बर द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के घर में घुस कर वादी व वादी की पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की घटना कारित की गयी थी।वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मंगलवार को चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी सन्दीप कुमार एवं कुटेसरा चौकी प्रभारी वरुण तेवतिया ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी शहजाद पुत्र कल्वा उर्फ मुस्तकीम व सनब्बर पुत्र खेरुद्दीन निवासी ग्राम कुल्हेड़ी को दधेड़ु चौकी से आगे निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इसमें पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूर्व में भी दोनों अपराधियों पर कई मुकदमे दर्ज है।मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img