Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

घर के बाहर से अपहृत दो बच्चे पानीपत से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को पडोस में ही रहने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्चों के गायब होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बाद में बच्चों को पानीपत से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांधला नगर के मौहल्ला खैल निवासी फरीद के दो बच्चें अरहन और आहद घर के बाहर खेलते हुए बुधवार शाम को अचानक गायब हो गए। रोजा इफ्तारी के समय तक बच्चों के घर ना पहुंचने पर बच्चों की तलाश की गई।

काफी देर तक बच्चों को पता ना चलने पर समाजसेवी विक्रांत डंगोरिया ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर बच्चो के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड रहे कई उम्मीदवार भी थाने पहुंच गए। बाद में पुलिस ने दोनों बच्चों को पानीपत से बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img