Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

हवाला के दो करोड़ 60 लाख रुपये बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चित्तौड़गढ़ की कोतवाली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से ढाई करोड़ से अधिक हवाला राशि पकड़ी है। कार चालक ने बताया कि वह राशि गुजरात ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस रूटीन नाकाबंदी के दौरान गाड़ियों को चेक कर रही थी, तभी कोटा हाइवे पर एक लग्जरी कार आई। पुलिस ने रोका तो कार चालक असहज होने लगा और वो जल्दी ही निकलने की फिराक में था। ऐसे में पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस को गाड़ी से पांच बोरों में दो करोड़ 60 लाख रुपये नगद मिले। पुलिस ने कार चालक रमेश कुमार (45 साल) और उसका साथी उत्तमजीत (उम्र 50 साल ) को गिरफ्तार किया है।

विक्रम सिंह थानाधिकारी कोतवाली के अनुसार ये दोनों गुजरात की ओर जा रहे थे और वो राशि को हवाला के दूसरे स्थान पर पहुंचने का प्लान था। दोनों आरोपी उदयपुर के हैं। पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर दोनों किसको पैसे देने जा रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img