Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल: ओंडा रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर, 14 ट्रेनें रद्द

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को पश्चिम बंगाल में बांकुरा के ओंडा रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि  खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन रोक दिया गया है।

साथ ही आद्रा डिवीजन के ओंडाग्राम स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, 3 का मार्ग बदला गया और 2 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

मिली जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी लूप लाइन में खड़ी थी और दूसरी ट्रेन को सिग्नल पर रुकना था, लेकिन वह लाल सिग्नल से आगे निकल गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई।

सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी दक्षिण पूर्व रेलवे का कहना है कि , मरम्मत का काम सुबह करीब 7.30 बजे पूरा हो गया और पहली ट्रेन सुबह करीब 8.30 बजे साइट से हटा दी गई। अब तक, 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img