Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

हादसे में दो लोगो की मौत, दो दर्जन लोग घायल

जनवाणी संवददाता  |

बुढ़ाना: मेरठ-करनाल रोड पर ट्रक की टक्कर से पिकअप गाड़ी सवार युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। वही दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलो को स्थानीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया है, जिनमें से गम्भीर घायलो को मेरठ व मुज़फ्फरनगर रेफर किया गया है। वही मृतको को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2022 03 16 at 3.07.21 PM

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर खड़ी पिकअप गाड़ी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक युवती समेत दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हुए हैं।

मृतक संभल और बदायूं के रहने वाले थे। बताते चले कि पंजाब के होशियारपुर जिले से संभल के भुलावाई और बदायूं के हुसैनपुर गांव के 25 मजदूर पिकअप गाड़ी में सवार होकर होली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे जैसे ही वे मेरठ करनाल हाईवे पर पहुंचे तो लोई गांव के पास सुबह 4:00 बजे एक यात्री ने पिकअप हाईवे किनारे रुकवाई और लघुशंका के लिए चला गया।

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। भुलावई निवासी वेदराम और बदायूं के हुसैनपुर निवासी छवि को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य गंभीर घायलों को मेरठ और मुजफ्फरनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img