Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

छुटमलपुर: पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की दो कारे व आधा दर्जन बाईक बरामद की है। जबकि दो अन्य युवक फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
थाना फतेहपुर पुलिस शनिवार की देर रात रुड़की रोड स्थित चौकी बड़कला पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे दो युवकों अज़ीम पुत्र सलीम व आसिफ पुत्र तस्लीम निवासीगण ग्राम जमालपुर खुर्द थाना रानीपुर उत्तराखंड को दबोच लिया। जबकि उनका एक अन्य साथी सुमित बंसल थाना मंडी क्षेत्र मुजफ्फरनगर भाग गया।

उनके कब्जे से 1 बुलेट व एक केटीएम बरामद की। बताया गया कि पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर उत्तराखंड के बहादराबाद से चोरी कर एक स्थान पर राखी गईं 2 बलेनो कार, दो बुलेट, 2 केटीएम व दो स्प्लेंडर बाईक बरामद कर थाने लाया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बताया गया कि उनका एक अन्य साथी इरफान उर्फ राजा पुत्र अशरफ निवासी ग्राम दादुपुर उत्तराखंड फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img